मेरी फसल मेरा ब्यौरा स्कीम को सफल बनाने को लेकर खंड स्तर पर किये हैल्प डैस्क स्थापित: उपायुक्त
जिले में अब तक 7323 किसानों ने 85,917 एकड़ भूमि का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाया पंजीकरण
किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जुलाई तक करवा सकते हैं पंजीकरण
कर्मचारी खंड स्तर पर नॉडल अधिकारी नियुक्त, शनिवार व रविवार को भी घर-घर जाकर करेंगे किसानों को प्रोत्साहित
BOL PANIPAT, 25 जुलाई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा स्कीम को शत प्रतिशत कामयाब करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। जिले के सभी खंडों में अभियान चलाकर किसानों को योजना के संदर्भ में जानकारी दी जा रही है। मेरी फसल मेरी ब्यौरा स्कीम के साथ जोडऩे व इसका लाभ प्रदान करने को खण्ड कार्यालय स्तर पर फसल पंजीकरण के लिए हैल्प डैस्क स्थापित किये गये हैं। खंड स्तर पर नॉडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि किसानों की इससे जुड़ी प्रकार की समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। अब तक जिले में 7323 किसानों ने 85,917 एकड़ का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार व रविवार को भी अधिेारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि इस कार्य को लेकर विभाग काफी गंभीर है। मंगलवार उग्रा खेडी में जाकर किसानों को योजना के प्रति जागरू क करने का कार्य किया व उससे उनको होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जब तक किसान अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर नही करवायेंगे तब तक उनको किसी भी विभागीय स्कीम का लाभ नही मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसान के खेत में नुकसान होता है तो उसकी भारपाई के लिए किसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए भी पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत करवाना होगा। यदि किसान अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाता है तो उसको सरकार द्वारा 100 रुपये प्रति किसान प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
उप मण्डल कृषि अधिकारी, पानीपत डॉ. देवेन्द्र कुहाड ने बताया कि फसल पंजीकरण करवाने में अभी तक मतलौडा ब्लाक के 2151 किसानों ने 27820 एकड़ का मरी फसल मेरा ब्यौरा में पंजीकरण करवाया है जबकि खंड पानीपत के 1699 किसानों ने 16174 एकड़ का पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि बापौली व पानीपत खंड में किसानों को काफी हद तक जागरूक किया जा चुका है। जिले में 56 के करीब अधिकारी व कर्मचारी लोगों को योजना के संदर्भ में जानकारी देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

Comments