Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


अमृत सरोवरों के प्रति जागरूक करने को लेकर हरियाणा तालाब प्राधिकरण की टीम ने किया नुक्क्ड नाटक  के माध्यम से लोगों को जागरूक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2024 Tags: , , , , ,

-प्रदेश में तालाबों के जीर्णेद्घार व पुनर्जीवन के कार्यो को  ग्रामवासियों के समक्ष रखा

BOL PANIPAT , 21 जून। हरियाणा तालाब प्राधिकरण पंचकूला की ओर से अमृत सरोवरों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक करने को लेकर जिले के  गांव सिवाह व गोयला खेड़ा में कुरूक्षेत्र से पहुंची टीम ने नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को तालाबों की साफ सफाई रखने को लेकर जागरूक किया। नाटक  में टीम के सदस्यों ने संदेश दिया कि तालाब हमारे मित्र है। इन्हें साफ रखकर हम बहुत सी बीमारियों को पशु में फैलने से बचा सकते है। उन्होंने आग्रह किया कि वे इस कार्य में रूचि ले।
इस मौके पर हरियाणा तालाब प्राधिकरण की ओर से सहायक अभियंता आशुतोष द्वारा प्रदेश में तालाबों के जीर्णेद्घार व पुनर्जीवन के कार्यो के ग्रामवासियों के समक्ष रखा। इस मौके पर तालाब प्राधिकरण के सहायक अभियंता भारत कौशल और सहायक प्रबंधक आशुतोष बंसल, पंचायती राज से कनिष्ठï अभियंता सुनील व उपमंडल अधिकारी परमजीत व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments