Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाएगा तीन लाख रुपये तक का ऋण: डीसी सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 26, 2022 Tags: , , , , , , ,

-महिला विकास निगम द्वारा शुरू की गई हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना
-पांच लाख रुपये या इससे कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेगी ऋण सहायता

BOL PANIPAT , 26 अगस्त। आत्मनिर्भर अभियान के तहत महिलाओं के जीवन उत्थान व उनको स्वावलंबी बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से एक बहुत की महत्वाकांक्षी हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की गई है। जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के तहत ऋण सहायता का लाभ उठाकर अपना रोजगार शुरू करना चाहिए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर अनेक योजनाएं लागू की जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार ने हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमियता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत परिवार की पांच लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को तीन लाख रुपये तक का ऋण मुहैया करवाया जाएगा। यह ऋण तीन साल की अवधि के लिए होगा, जिस पर सरकार द्वारा सात प्रतिशत ब्याज के अनुदान पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिलाएं ऑटो ई-रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, दवाई की दुकान, कोरियर एजेंसी, थ्री व्हीलर टैक्सी, आचार के पापड़ बनाना, स्वीट्स शॉप, बैकरी शॉप व हैंडलूम आदि का अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। उन्होंने बताया कि यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के जीवन उत्थान में कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के बारे में महिला विकास निगम की स्थानीय अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं निगम के स्थानीय कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह बहुत ही अच्छी स्कीम है और पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

Comments