आई टी आई में आज अपरेंटिस एवं जॉब फेयर में 11 कम्पनी भाग लेंगी:- डॉ कृष्ण कुमार
BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। पानीपत की जी.टी. रोड स्थित राजकीय आई.टी.आई. में आज 27 अप्रैल 2022 को अपप्रेंटिस एवम जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार चाहते हैं कि किसी भी ट्रेड से आईटीआई पास छात्र घर पर ना बैठ कर किसी न किसी कंपनी में नौकरी करें और अपने आईटीआई में की हुई ट्रेनिंग का भरपूर फायदा उठाएं। जिसके चलते हम बार-बार अपने आईटीआई कैंपस में अप्रेंटिस व जॉब फेयर लगाते रहते हैं ताकि कोई भी छात्र बेरोजगार ना रहे। इसी के चलते आईटीआई पानीपत का यह चौथा अप्रेंटिस एवं जॉब फेयर है उन्होंने बताया कि इस जॉब मेले में किसी भी जिले या किसी भी राज्य से पास आउट छात्र भाग ले सकते हैं और तकनीकी या गैर तकनीकी शिक्षा प्राप्त जैसे 10वीं, बाहरवीं, BA, MA पास छात्र भी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। किसी भी ट्रेड से आई टी आई पास छात्र चाहे दो वर्षीय कोर्स के हो चाहे एक वर्षीय कोर्स के हो वे भी भाग ले सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप व जॉब मिले में पानीपत और सोनीपत से 11 कंपनियां भाग लेने के लिए आ रही है जो निम्नलिखित हैं
स्पार्टन ट्रेंड्स कंपनी
2.रीड एंड पिक इम्पेक्स प्रा. लि.,
DSETS कंसल्टेंसी,
सन हाउस कीपिंग सिक्योरटी
फ़ैज़ थ्री लिo
वर्धमान क्रिएशन
कपूर इंडस्ट्रीज़
यशोदा मोटर्स
पार्कस इंडस्ट्रीज
10.LASR मेडिकेयर (बहालगढ़)
मेनेटा ऑटो इंडिया (बहालगढ़)
उपरोक्त सभी कंपनियां जो अप्रेंटिस एवं जॉब मेले में भाग लेने के लिए आ रही है उन सब कंपनी को अप्रेंटिस व नौकरी पर रखने के लिए आईटीआई पास छात्रों की जरूरत है। पानीपत जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने अपने आई टी आई के दौरे के दौरान कहा था कि पानीपत जिला एक औधोगिक हब है यंहा काम करने वाला व्यक्ति खाली नही बैठ सकता बसर्ते वह टेक्निकल होना चाहिए। इसलिए हर हाथ को टेक्निकल होना जरूरी है। जिला उपायुक्त चाहते है कि पानीपत जिले का कोई भी योग्य युवा बेरोजगार न रह कर कुछ न कुछ अपनी योग्यता अनुसार कार्य करते रहे।आई.टी.आई. के प्लेसमेंट ऑफिसर रमेश वर्मा ने बताया कि लॉक डाउन खुलने के बाद अब कंपनियों में सुचारु रूप से उत्पतदन शुरू हो चुका है, और चाहते है कि आई टी आई पास छात्रों में से कोई भी घर में बेरोजगार न बैठे और उन्हें जल्द से जल्द रोजगार मिलता रहे, इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अपना नवीनतम बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं ,12वीं, आई टी आई, BA या MA के ओरिजिनल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आई. डी., आई.टी.आई. पास का ओरिजिनल प्रमाण पत्र के साथ-साथ इन सभी की 2-2 कॉपी साथ में लेकर आज 27 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे राजकीय आई.टी.आई. पानीपत में पहुंच कर इस मेगा जॉब फेयर का लाभ उठाएं।

Comments