सड़क हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत।
BOL PANIPAT : सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अवस्था में उसे राहगीर नजदीक ही एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को राहगीरों ने दी।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने बताया कि वह वार्ड 21, जाटल रोड का रहने वाला है। उसके पिता शीतल कुमार (60) सेक्टर 29 में एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उनकी ड्यूटी रात करीब 8 बजे खत्म हो जाती है। गुरुवार शाम को पिता घर पर वापस नहीं लौटे।
उसके फोन पर कॉल की गई, लेकिन उनका फ़ोन एक राहगीर ने फोन उठाया और उसने एक्सीडेंट होने के बारे में बताया। उसने बताया कि वे घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में ले कर जा रहे हैं। परिजन तुरंत उक्त अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि वहां उसके पिता को चोट लगी हुई थी और वे मृत अवस्था में थे।

Comments