Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल हाईवे पर हिमाचल रोडवेज और टूरिस्ट बस के बीच ज़ोरदार टक्कर. 12 यात्री घायल.

By LALIT SHARMA , in Accident , at June 21, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT । पानीपत जिले के नेशनल हाईवे 44 पर मंगलवार सुबह हिमाचल रोडवेज और टूरिस्ट बस के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों के लिए राहत कार्य किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथपथ लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ सवारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

जानकारी देते हुए एक यात्री ने बताया कि वह अपने भाई, मां-चाची और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए चला था। सभी हिमाचल रोडवेज की बस में सवार थे। सुबह जब पानीपत समालखा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो वहां कुछ सवारियों को उतारने के लिए चालक ने बस रोकी थी,  बस से सवारियां उतर ही रही थीं कि पीछे से आ रही इंटरसिटी टूरिस्ट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर ऐसी थी कि हिमाचल रोडवेज बस का पिछले और इंटरसिटी टूरिस्ट बस के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों बस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर लगते ही बस हाईवे पर दूसरी ओर से गुजर रहे एक 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें करीब 12 यात्री घायल हो गए।

Comments