Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


बस स्टैंड पर पौधारोपण अभियान, बच्चों को बांटे पौधे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2026 Tags: , , , , ,

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

BOL PANIPAT, 21 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बस स्टैंड परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बच्चों को भी पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने आसपास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सी एम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेश कादियान की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। उन्होंने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण अभियान से जुडऩा चाहिए।

Comments


Leave a Reply