आवासीय बाक्सिंग खेल अकादमी के लिए 1 अप्रैल को होगा भीम स्टेडियम भिवानी में ट्रायल
12 से 23 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों का होगा चयन
BOL PANIPAT : 28 मार्च। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पानीपत में बाक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए आवासीय बाक्सिंग खेल अकादमी स्थापित की गई है। इस आवासीय बाक्सिंग खेल अकादमी में 25 लडक़ों का ट्रायल 1 अप्रैल को 8:00 बजे भीम स्टेडियम भिवानी में लिया जाएगा। चयनित 25 खिलाडिय़ों को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में रहना होगा। इसमें खिलाडिय़ों को 400 रुपए प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन की दर से खेल विभाग द्वारा दिया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिहायसी बाक्सिंग खेल अकादमी में 12 से 23 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को चयन किया जाना है। चयन हेतू खिलाडिय़ों को हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, डोमिसाइल, 2 पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा खिलाड़ी जिस संस्था में पढ़ रहा है उस बच्चे के स्कूल विड्रोल की प्रति तथा खेल के मूल प्रमाण-पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाडिय़ों द्वारा स्थानीय स्तर पर स्थानीय स्कूल में ही शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बाक्सिंग कोच सुनील कुमार जिनका मोबाइल नम्बर-8168372951, 7027966161 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments