Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डॉक्टर रमन को दी श्रद्धांजलि.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 28, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भौतिकी विज्ञानी डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात बच्चों ने डॉक्टर रमन के जीवन और विज्ञान क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। विज्ञान अध्यापिका डॉली शर्मा ने एक गतिविधि के माध्यम से रमन इफेक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को बताया कि डॉक्टर रमन के द्वारा किए गए रमन इफेक्ट अनुसंधान से ही भारत को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गया और पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को कठोर परिश्रम और लगन से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय ले चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को महापुरुषों और महान हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर वायस चेयरमैन युवराज जैन,मुस्कान जैन, कमल किशोर,बलराम शर्मा,सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments