नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया नमन
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने उनके जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान पर कविताएं और गीत प्रस्तुत किए । तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने उनकी बहादुरी निडरता और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और विद्यार्थियों को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया और उनके जन्मदिवस को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है । चेयरमैन अतुल जैन ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर डॉ. पूनम, मैनेजर बलराम शर्मा और अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा ।

Comments