एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय सात दिवसीय ‘पानीपत महोत्सव तृतीय पुस्तक मेला’ का शानदार आगाज.
–मुख्य अतिथि शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने किया पुस्तक मेले, सड़क सुरक्षा ज्ञान केंद्र और विदेशी भाषा शिक्षण केंद्र का उदघाटन
–प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम एक अच्छी पुस्तक जरुर पढनी चाहिए: शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा
–हरियाणा पुलिस की पहल, जिला प्रशासन के सानिध्य और नगर निगम पानीपत, जिला परिवहन विभाग पानीपत, महिला बाल विकास पानीपत, पंचायत विभाग पानीपत, राजभाषा अनुभाग इंडियन आयल पानीपत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा और आयुष विभाग के सहयोग से पानीपत महोत्सव का आयोजन
पानीपत, 17 अगस्त.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय सात दिवसीय ‘पानीपत महोत्सव – तृतीय पुस्तक मेला’ का शानदार आगाज हुआ जो 17 से 23 अगस्त तक जारी रहेगा । सात दिवसीय पानीपत महोत्सव हरियाणा पुलिस की पहल, जिला प्रशासन के सानिध्य और नगर निगम पानीपत, जिला परिवहन विभाग पानीपत, महिला बाल विकास पानीपत, पंचायत विभाग पानीपत, राजभाषा अनुभाग इंडियन आयल पानीपत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा और आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । महोत्सव में पुस्तक मेले, कॉलेज में आज स्थापित सड़क सुरक्षा ज्ञान केंद्र और विदेशी भाषा शिक्षण केंद्र का उदघाटन मुख्य अतिथि शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा के कर कमलों से हुआ । विशिष्ट अतिथि में एम.एल. डहरिया कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख पानीपत रिफाइनरी, डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया आई.ए.एस. उपायुक्त पानीपत, अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत पंकज यादव, अजीत सिंह शेखावत आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक और नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पानीपत लोकेन्द्र सिंह आई.पी.एस. उदघाटन समारोह में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में राकेश बोहरा डीईओ पानीपत, शिवकेश मिश्रा इंडिया टुडे, आकांक्षा पारे आउटलुक मैगज़ीन आदि भी मौजूद रहे । माननीय मेहमानों का स्वागत श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत के प्रधान अनूप गर्ग, एसडीवीएम हुडा पानीपत के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, सदस्य सूरज प्रकाश गुप्ता और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने शाल और पुस्तकें भेंट करके किया । प्रथम दिवस के महोत्सव का थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रहा । कार्यक्रम में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट्स के स्वयंसेवकों और एन.सी.सी. कैडेट्स का विशेष सहयोग ।

शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने उपस्थित स्वयंसेवकों, कैडेट्स, छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और उन्हें सड़क पर दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि के गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ हुई । पुस्तक मेले में देशभर से लगभग 40 प्रकाशक भाग ले रहे है जिसमे नई किताब, आधार प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, राजकमल प्रकाशन, साहित अकादमी, सामयिक प्रकाशन आदि अपनी हज़ारों की संख्या में पुस्तकें प्रदर्शित कर रहे है जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नज़र आया । इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पुस्तक परिक्रमा बस भी कॉलेज प्रागं में पहुंची । सड़क सुरक्षा ज्ञान केंद्र के उदघाटन के समय हरियाणा के 100 अन्य स्कूल, कालेज आदि में भी इन केन्द्रों की स्थापना विडियो प्रसारण के माध्यम से की गई ।
विदित रहे कि सात दिवसीय पानीपत महोत्सव और पुस्तक मेले के सातों दिन अलग-अलग विषयों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । पुस्तक मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सांय 7 बजे तक जारी रहेगा जिसमे पानीपत के प्रत्येक नागरिक का पधारने पर स्वागत है ।
कैनवस पर चित्र बनाकर नगर निगम के सौजन्य से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन किया ।
पानीपत महोत्सव का आज का थीम रोड सेफ्टी पर केंद्रित रहा । इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा महाविद्यालय में Road Safety Knowledge Centre का उद्घाटन किया । इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाओं के द्वारा जानकारी दी जाएगी ।
हमारे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर प्राप्त हो इस दृष्टिकोण से महाविद्यालय में पुलिस महानिदेशक द्वारा Foreign Language Learning Centre का भी उद्घाटन किया गया । इसके माध्यम से आगामी समय में विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं सिखाई जाएगी । हमारे प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों का लाभ उठाएंगे ।
शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने कहा कि आधुनिक समय में इतने लोग अपराधों में नहीं मरते जितने दुर्घटनाओं में मारे जाते है । देश में एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 1.68 लाख लोग मृत्यु को प्राप्त हो जाते है और इनमें भी अधिक संक्या युवा परुषों की है । अधिकतर दुर्घटनाएं दो पहियाँ वाहनों या पैदल चलने वालों के साथ घटती है । हलमेट का न पहनना और यातायात के नियमों का पालन न करना इसके मुख्य कारण है । जहाँ विदेशों में दुर्घटनाएं घट रही है वही अपने देश में यह कम होने का नाम नहीं ले रही है जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की जानकारी का न होना या फिर उनकी अनुपालना करना नहीं है । पुस्तकों के महत्त्व पर बल देते हुआ उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में भी हमनें पुस्तकों को लुप्त नहीं होने देना है । सच्चा ज्ञान आज भी पुस्तकों से मिलता है और इसीलिए वे अब भी लाइब्रेरी की संस्कृति के पक्षधर है । प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम एक अच्छी पुस्तक जरुर पढनी चाहिए ।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि पुस्तक मेले का उद्देश्य किताबें एवं उसे लिखने वालों लेखकों के महत्व को आमजन तक पहुंचाना और उन्हें समझाना है । उन्हें उम्मीद है कि सैंकड़ों विद्यार्थी और आमजन इन पुस्तकों को पढेंगे और इन्हें खरीदेंगे । किताबों के माध्यम से हम दुनिया के महान लोगों को जानकार उन्हें आत्मसात कर सकते है । मानव के जीवन और उसकी समग्र प्रगति में किताबों की सबसे बड़ी भूमिका होती है । किताबें न केवल सूचना और ज्ञान के भंडार हैं बल्कि हमारे चिंतन और मानसिक विस्तार में तथा हमें एक सभ्य संस्कारी मनुष्य बनाने में बहुत बड़ा दायित्व निभाती हैं । पुस्तक प्रेमी व्यक्ति ईश्वर के निकट पहुंचा व्यक्तित्व होता है ।
इस अवसर पर पुलिस परिवारों के सदस्यों को इंडियन आयल DECM सुरेश कुमार की पहल से विविध कंपनी में सेवा का अवसर प्रदान किया गया ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दूरदर्शी प्रयसों की तारीफ़ करते हुए उन्हें पुलिस और साहित्य का अनोखा संगम बताया । उन्होनें कहा कि शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस. के प्रयासों और पहल से अब तक हरियाणा के पुलिस और बिजली विभाग ने अब तक अन्य-अन्य जिलों में 40 से अधिक लाइब्रेरियों की स्थापना की है । साहित्य ही जिम्मेदार युवा और समाज का निर्माण कर सकता है । पुस्तकों को अपनाकर हम सभी एक जनजागरण अभियान के भागीदार बन जाते है जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है । बेशक आज इन्टरनेट, इ-बुक्स इत्यादि ने पढ़ने के क्षेत्र में क्रान्ति ला दी है परन्तु फिर भी पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं है । एक अच्छी किताब हमारे जीवन का सर्वोत्तम मित्र हैं और यह मित्र आज भी है और सदा के लिए भी हमारे साथ रहेगा । पुस्तकों के बिना जीवन ऐसा होता है जैसे आत्मा के बिना शरीर ।
इस अवसर पर श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत के प्रधान अनूप गर्ग, एसडीवीएम हुडा पानीपत के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, सदस्य सूरज प्रकाश गुप्ता समेत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments