कामरेड बलिन्द्र सिंह एडवोकेट को श्रद्धासुमन अर्पित किये
BOL PANIPAT : 18 अक्तुबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य , पार्टी के पूर्व जिला सचिव , पूर्व प्रसिद्ध छात्र नेता ,अखिल भारतीय नौजवान सभा ( ए आई वाई एफ ) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य महासचिव कामरेड बलिन्द्र सिंह एडवोकेट को आज बिशनस्वरुप कालौनी स्थित शिव मंदिर में हुई शोकसभा में श्रद्धा सुमन किये गये । कामरेड बलिन्द्र सिंह का गत 14 अक्तुबर को निधन हो गया था । श्रद्धांजलि सभा में सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कामरेड बलिन्द्र सिंह के जीवन व संघर्ष के कुछ घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रस्ताव पेश किया ।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप , सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य धर्मपाल सिंह चौहान, अश्वनी कुमार बक्शी , सत्येन्द्र गिरि, हरभजन सिंह संधु ,डाक्टर सुखदेव सिंह जम्मू , राम रतन एडवोकेट , डाक्टर नीलम संधु , रुप सिंह ,पंजाब हरियाणा बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन गुरेन्द्र पाल सिंह , वरिष्ठ भाकपा नेता सूरत सिंह एडवोकेट , मंगल सिंह दिलावरी , सीपीएम की राज्य कमेटी के सदस्य सुनील दत्त ,वरिष्ठ अधिवक्ता राम मोहन राय , किसान नेता सेवा सिंह मलिक ,पानीपत बार कौंसिल के पूर्व प्रधान उमेद सिह अहलावत एडवोकेट , सुरेश छोक्कर एडवोकेट , समाज सेवी मास्टर राम स्वरुप फोर आदि ने दिवंगत कामरेड बलिन्द्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर भाकपा महासचिव डी राजा , सीपीआई की राष्टीय सचिव अमरजीत कौर , शहरि विधायक प्रमोद विज , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र शाह , सैनी सभा के रामभज सैनी सहित दो दर्जन से अधिक संस्थाओं की ओर से शोक संदेश भेजे गये ।

Comments