प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी।
BOL PANIPAT : पानीपत के लोहारी गांव में किराये पर रहने वाले एक प्रवासी युवक के भाई ने प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दी। युवक पिछले एक साल से दर्द से परेशान था। एक सप्ताह पहले ही वो अपने बड़े भाई के पास उत्तर प्रदेश से रहने के लिए आया था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बड़े भाई के बयानों पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है व कई साल से लोहारी गांव में किराए पर रहता है। वो यहीं पर एक फैक्टरी में काम करता है। वो पांच भाई बहन हैं। उसका छोटा भाई सुखबीर सिंह (18) पिछले एक साल से प्राइवेट पार्ट के दर्द से परेशान था। वो एक सप्ताह पहले उसके पास फिरोजाबाद से आया था। यहां आने के बाद वो फैक्टरी में काम सीख रहा था। रविवार को उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो गया। वो उसे दवा दिलाकर लाया। वो अकसर कहता था कि अगर उसके प्राइवेट पार्ट का दर्द ठीक नहीं हुआ तो वो फंदा लगाकर जान दे देगा।
सोमवार को फैक्टरी में काम करते वक्त उसे फिर दर्द हो गया। वो फैक्टरी से कमरे पर जाकर आराम करने की बात कहकर निकल गया था। जब वो दोपहर एक बजे कमरे पर पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Comments