Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


2 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक व क्लीनर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अप्रैल 2022, 2 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक व क्लीनर गिरफ्तार. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अंनाज मंडी से ट्रक चालक व क्लीनर को 2 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणजीत पुत्र जोगिंदर निवासी बबैन कुरुक्षेत्र व रविंद्र पुत्र कुलवंत निवासी नलवी पार करनाल के रूप में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया शनिवार को सीआईए-टू पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक चालक रणजीत पुत्र जोगिंदर निवासी बबैन कुरुक्षेत्र व क्लीनर रविंद्र पुत्र कुलवंत निवासी नलवी पार करनाल अनाज मंडी पानीपत में ट्रक के केबिन में बैठे हुए हैं। दोनो नशे का सेवन करते है,आरोपियों के पास ट्रक के केबिन में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ट्रक के केबिन की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के पीछे बनी सीट के नीचे से सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली से चुरापोस्त बरामद हुआ। बरामद चुरापोस्त का वजन करने पर 2 किलो 300 ग्राम पाया गया।

राजस्थान से खरीद कर लाए थे चुरापोस्त

बरामद चुरापोस्त व ट्रक को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी रणजीत व रविंद्र के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों से गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अपने जानकारों व स्वयं के लिए चुरापोस्त को राजस्थान से खरीद कर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी रणजीत व रविंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश कर मादक पदार्थ सप्लायर के ठिकानो का पता लगा काबू करने के लिए दोनो आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments