मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 17 मार्च 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बुधवार साय नई सब्जी मंडी के पास से काबू किया। पुछताछ में आरोपियो ने फोन झपटमारी की एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कर्मबीर निवासी चंदौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू पुत्र बाबू राम निवासी बापौली व पारस उर्फ कालू पुत्र प्रमोद निवासी विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई। झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर दोनो आरोपियो को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू पुलिस की एक टीम बुधवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर नई सब्जी मंडी के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दोनो आरोपित युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने 12 मार्च की साय बाइक पर सवार होकर जीटी रोड पर एनएफएल के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कर्मबीर निवासी चंदौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments