Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भारत पुत्र राजकुमार निवासी अशोक विहार कॉलोनी व नितिन पुत्र धर्मेंद्र निवासी उग्राखेड़ी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की वारदात में प्रयोग की बाइक व झपटा गया एक मोबाइल फोन बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शुक्रवार की देर रात उनकी एक टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिव चौक सब्जी मंडी के पास संद्विगध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सहित दोनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर 4 दिन पहले नवाकोट गुरूद्वारे के नजदीक स्कूटी सवार एक महिला से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सीमा पत्नी इन्द्रजीत निवासी सैक्टर 12 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में सीमा पत्नी इन्द्रजीत निवासी सैक्टर 12 पानीपत ने 5 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। नवाकोट गुरूद्वारे से सायँ करीब 8 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी। रास्ते में वह फोन सुनने के लिए रूकी तो तभी पीछे से एक बाइक पर अज्ञात 3 युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। सीमा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज की पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ से प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments