जलालपुर प्रथम से रिशपुर रोड पर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. 244 ग्राम चरस बरामद.
BOL PANIPAT , 20 अप्रैल: एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने जलालपुर प्रथम से रिशपुर रोड पर एक युवक को 244 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अधमी निवासी भूपेंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जलापुर प्रथम गांव रिशपुर रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि अधमी गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ काला मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। भूपेंद्र मादक पदार्थ लेकर रिशपुर गांव की और से जलालपुर प्रथम की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत जलापुर से रिशपुर रोड पर निर्माणाधीन फैक्ट्री के पास पहुंचकर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात रिशपुर गांव की और से एक युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान भूपेंद्र उर्फ काला पुत्र प्रेम निवासी अधमी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगेश भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पॉलिथीन में पैक चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 244 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक युवक से 300 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ चरस राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। रविवार को वह बची 244 ग्राम चरस को लेकर बेचने के लिए जलालपुर रिशपुर रोड पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments