श्रमिक को चोट मारकर मोबाइल व नगदी लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल व 500 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2025, सेक्टर 6 में एसडीवीएम स्कूल के पास से होते हुए पैदल कमरे पर लोट रहे श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट करने के दो आरोपियों को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को गोहाना रोड के नजदीक गौशाला के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। आरोपियों की पहचान गांव कसौली मुजफ्फरनगर यूपी हाल गंगाराम कॉलोनी निवासी विशाल व गांव मोमिनपुर दुर्गों बिजनौर यूपी हाल हरिनगर निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया उन्होंने वारदात में शामिल फरार अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए साजिश रचकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। लूटी गई 8 हजार की नगदी में से दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से में आई नगदी में ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 500 रू व लूटा मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला:
थाना सेक्टर 13/17 में सावेज पुत्र इकराम निवासी कैराना यूपी हाल किरायेदार हरिनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ठेकेदार सुहैब के पास काम करता है। 26 जून की शाम करीब 9 बजे वह काम से घर लोट रहा था। सेक्टर 6 में स्थित स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से चार लड़के आए और उससे बीड़ी मांगी। बीड़ी नहीं पीता यह बात बोलकर वह युवकों से आगे निकल गया। तभी युवकों ने पीछे से एकदम उसके सिर व मुंह पर बोतल नुमा चीज मारी और मोबाइल व 8 हजार रूपए छीनकर फरार हो गए। थाना सेक्टर 13/17 में सावेज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments