Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


घर की नौकरानी ने किए थे लाखों रूपए कीमत के गहने चोरी. पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर बरामद किए गहने.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 मई 2025, थाना सेक्टर 13 17 के अंसल सुशांत सीटी में घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही घर से लाखों रूपए कीमत के सोने के गहने चोरी किए थे। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के गहने बरामद कर लिए है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में अंसल सुशांत सीटी निवासी मनुज बुद्धिराजा पुत्र भारत भूषण बुद्धिराजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने करीब दो साल से लक्ष्मी नाम की महिला को घर पर घरेलू काम के लिए रखा है। 22 मई को उन्होंने देखा कि घर से सोने की एक अंगूठी व अन्य सामान गायब था। उन्होंने लक्ष्मी से जानकारी ली तो उसने सही से जवाब नहीं दिया। उन्हें नौकरानी लक्ष्मी पर ही चोरी करने का शक है। थाना सेक्टर 13/17 में मनुज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया की पुलिस ने शनिवार को आरोपी नौकरानी लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी नौकरानी ने बताया उसने लग्जरी लाइफ जीने के लिए मालिक के घर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया की घर के सदस्य गहने उतारकर दराज इत्यादी में ऐसे ही रख देते थे। उसने करीब दो महीने पहले एक दिन सोने की एक चेन व दूसरे दिन सोने की एक अंगूठी व एक जोड़ी टॉप्स चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी नौकरानी लक्ष्मी के कब्जे से चोरी किए गहने सोने की एक चेन, एक अंगूठी व एक जोड़ी टॉप्स बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी नौकरानी लक्ष्मी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments