Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, 4000 रूपए बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2022, ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, 4000 रूपए बरामद।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम ने ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियो को सोमवार साय छोटू राम चौक से काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान राकेश उर्फ राका पुत्र ताराचंद व अमन पुत्र सुभाष निवासी अशोक विहार कॉलोनी कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। दोनो आरोपियो ने मिलकर 16/17 फरवरी की रात गांव महराणा के पास सनराईज पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक से दो बेटरी चोरी कर अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिये। बची 4000 रूपए की नगदी आरोपियो के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया सोमवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की छोटू राम चौक पर संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने 16/17 फरवरी की रात गांव महराणा के नजदीक सनराईज पैट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक से दो बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। ट्रक से बैटरी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव चाडार मंदरूप निवासी भवरलाल पुत्र जीया राम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। भवरलाल ने 17 फरवरी को थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी में शिकायत देकर बताया था की वह ट्रक पर ड्राईवर के रूप में नोकरी करता है। 16 फरवरी की रात वह गांव महराणा के पास सनराईज पैट्रोल पंप के सामने ट्रक को खड़ा कर केबिन में सो गया था। इस दोरान अज्ञात चोर ट्रक से दो बैटरी चोरी करके ले गए।

Comments