मोबाइल की दुकान से नगदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 13 सितंबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने मतलौडा में मोबाइल की दुकान से नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार शाम असंध रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को पहचान थर्मल कॉलोनी निवासी संतोष व कुरूक्षेत्र के झांसा गांव निवासी सोनू के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक असंध रोड पर स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान संतोष पुत्र टोप बहादुर निवारी थर्मल कॉलोनी व सोनू पुत्र अशोक निवासी गांव झांसा कुरूक्षेत्र के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 4 सितंबर को मतलौडा में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर लगे शीशे के गेट के लॉक को तोड़कर दुकान से 3 हजार रूपए की नगदी चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में कालखां गांव निवासी विरेंद्र पुत्र शीशपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 4 सितंबर को ही करनाल के करसिंधु गांव में एक दुकान से नगदी चोरी करने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर एकाएक कर दुकानों में चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने मतलौडा में मोबाइल दुकान से चोरी की नगदी में से 2 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी संतोष के खिलाफ चोरी के 7 मामले दर्ज है। और करीब 3 साल पहले जेल से बेल पर आया था। आरोपी सोनू के खिलाफ पानीपत, करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, सोनीपत सहित पंजाब में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। आरोपी सोनू करीब 6 महीने पहले जेल से बेल पर आया था।

Comments