अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ़्तार
BOL PANIPAT : 22 मार्च 2022, अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ़्तार. थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना किला पुलिस की टीम ने सोमवार साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी युवक को 16 अध्धे व 12 पव्वे कुल 11 बौतल मार्का रसीला संतरा अवैध देसी शराब गिरफतार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तेजपाल पुत्र मुलतान निवासी खेड़ी गुर्जर सोनीपत के रूप में हुई। बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी तेजपाल के खिलाफ थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
थाना किला पुलिस की एक टीम सोमवार साय गश्त के दौरान कुटानी रोड़ पर गंदा नाला के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की कुटानी रोड पर सब्जी मंडी के पास रेहड़ियो के पिछे तेजपाल पुत्र मुलतान निवासी खेड़ी गुर्जर सोनीपत अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफतार किया।

Comments