अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 31बोतल अवैध कच्ची व देशी शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 27 अगस्त 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शनिवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 31 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए यमुना बांध पर नाकाबंदी कर आरोपी सुरेंद्र पुत्र दलबीर निवासी राक्सेहडा को अवैध कच्ची शराब से भरी एक केन सहित गिरफ्तार किया। बरामद कच्ची शराब को मापने पर 20 बोतल शराब पाई गई।
इसी प्रकार थाना थाना इसराना पुलिस की टीम ने गांव पलड़ी में परचून की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी जगबीर पुत्र रामसिंह निवासी पलड़ी को गिरफ्तार कर दुकान से 11 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गति विधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments