जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 14 सितम्बर 2022, थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस की टीम ने गत अगस्त में राजनगर में श्रमिक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को राजनगर में शिव चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ काना पुत्र धर्मबीर व रवि पुत्र रामकुमार निवासी राजनगर पानीपत के रूप में हुई।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों 19 अगस्त को राजनगर में स्थित हुडडा स्कूल के पास गली में खड़े थे। श्रमिक विकाश उनके पास से गुजर रहा था तो किसी बात को लेकर उनकी विकाश के साथ कहासूनी हो गई और दोनों ने मिलकर विकाश को चोट मारी। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना माडल टाउन में विकाश निवासी भापड़ौदा झज्जर हाल किरायेदार राजनगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना माडल टाउन में विकाश पुत्र श्यामलाल निवासी भापड़ौदा झज्जर हाल किरायेदार राजनगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह मेहनत मजदूरी करता है। 19 अगस्त को वह साथी सन्नी के साथ भंडारे से प्रसाद लेकर कमरे पर जा रहा था। राजनगर में हुड्डा स्कूल के पास पहुंचने पर रवि उर्फ मोटा व काना वासी राजनगर गली में खड़े थे, दोनों ने शराब पी हुई थी। दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करते हुए ईट से सिर पर वार कर दिया। भीड़ को इक्कठी होते देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चोट मारकर मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए जानकार उसको पानीपत सिविल अस्पताल लेकर गए वहा पर डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उसे पीजीआई करनाल के लिये रैफर कर दिया। परिजनों ने जिला के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया। विकाश की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में आईपीसी की धारा 323,341,307,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments