Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 33 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :01 सितम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने वीरवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 33 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर गांव सौंदापुर अड्डे के पास दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी राजद्दीन पुत्र शहजाद निवासी पूरेवाल कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मौके पर 13 बोतल, 8अध्धे व 20 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का बरामद की गई।
इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी घाटी वाली गली में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी राहुल पुत्र प्रेम निवासी देशराज कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 बोतल, 6 अध्धे व 6 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments