Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


थाना पुराना औधोगिक पुलिस टीम को लूटने के प्रयास में दो आरोपी काबू, लोहे की रॉड, चाकू व टार्च बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 9, 2022 Tags: , , , , ,

09 मार्च 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस टीम को लूटने के प्रयास में दो आरोपी काबू, लोहे की रॉड, चाकू व टार्च बरामद। थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक टीम मंगलवार की रात असंध रोड नाका पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कच्चा केंप कॉलोनी के पास रिफाइनरी पुल के नीचे दो अंज्ञात युवक राहगिरों को लूटने की योजना बना रहे है। युवको के पास अवैध हथियार भी है। पुलिस की टीम गाड़ी पर लगी बत्ती को उतारकर तुरंत मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने टार्च के इशारे से पुलिस की गाड़ी को रूकवाया और चालक को चाकू व रॉड दिखाकर जो कुछ है निकालने की धमकी दी। गाड़ी के अंदर की लाइट जलाने पर दोनो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही दोनो आरोपियो को काबू करने में कामयाबी हासिल की। मौके पर आरोपियो के कब्जे से एक लोहे की रॉड, एक चाकू व टार्च बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियो की पहचान प्रदीप पुत्र सुभाष व मांनशु पुत्र वीरेंद्र निवासी बरोदा उचाना जीन्द के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया बरामद रॉड, चाकू व टार्च को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियो से गहनता से पुछताछ उपरांत दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments