Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से हमला कर चोट मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मार्च 2023, थाना शहर पुलिस ने बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे बस से उतर रहे युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंशुल पुत्र अंग्रेज निवासी ताजपुर व सुधीर पुत्र सुरेंद्र निवासी बिहौली के रूप में हुई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी अंशुल व सुधीर को पकड़ने के लिए थाना शहर पुलिस की टीम आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने वीरवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी अंशुल व सुधीर को बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों की जमानत हो गई।

थाना शहर में निशु पुत्र मोहन निवासी गांव ताजपुर ने शिकायत देकर बताया था कि 3 मार्च की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने भाई आशु व साहिल के साथ गांव से बस में सवार होकर पानीपत कोचिंग सेंटर के लिए आ रहा था। बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे बस से उतरने लगा तो गांव निवासी अंशुल पुत्र अंग्रेज व समुंदर पुत्र हरिओम ने गांव बिहौली निवासी सुधीर पुत्र सुरेंद्र को इशारा किया की आज तीनों भाईयों को मजा चखाते है। सुधीर के साथ चार पांच अन्य युवक भी साथ थे जिन्होंने अपना मुंह बांध रखा था। सुधीर व उसके एक साथी के हाथ में चाकू था। बस से नीचे उतरते ही आरोपी सुधीर ने उसके हाथ पर व दूसरे आरोपी ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। अन्य आरोपियों ने थप्पड़ व मुक्के मारे। हाथ व सिर में चोट आने के बाद वह जमीन पर गिर गया। उसने पिछे मुड़कर देखा आरोपी समुंदर व अंशुल ने बस की खिड़ी में भाई आशु व साहिल का रास्ता रोक रखा था। उसने बचाव का शौर किया तो सवारियों को आता देखकर आरोपियों ने धमकी दी की आज तो बच गए आगे मौका मिलने पर तीनों भाईयों को जान से मार देंगे। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। निशु की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,324,506,34 के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments