अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, 2 देसी पिस्टल व 10 जिंदा राउंड बरामद
BOL PANIPAT, 18 जून: एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने थाना सनौली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। भंडारी गांव निवासी आरोपी अमन को छाजपुर खुर्द बस अड्डे के पास और भाऊपुर गांव निवासी आरोपी राजदीप को पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी अमन के पास से एक देसी पिस्टल व 6 जिंदा रौंद और आरोपी राजदीप से 1 देसी पिस्टल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से असलहा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट की एक टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान छाजपुर खुर्द गांव में अड्डे पर थी। टीम को तभी चौटाला रोड की और से एक संदिग्ध युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमन पुत्र राजकुमार निवासी भंडारी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। जांच करने पर मैग्जीन में 6 जिंदा रौंद मिले। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी काफी लोगों के साथ रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते वह करीब 2 महीने पहले यूपी के गाजियाबाद में एक युवक से उक्त देसी पिस्टल व जिंदा रौद 70 हजार रुपए में खरीद कर लाया था।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया इसी प्रकार उनकी दूसरी टीम ने पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ के पास भाऊपुर गांव निवासी राजदीप पुत्र रणधीर को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से बरामद देसी पिस्टल की मैग्जीन से 4 जिंदा रौंद मिले। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त देसी पिस्टल व जिंदा रौंद करीब 2 महीने पहले यूपी के बड़ौत में एक युवक से 80 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में देसी पिस्टल व जिंदा रौंद को साथ लेकर चलने लगा।

Comments