दो अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों से चोरी की 4 बाइक भी बरामद.
BOL PANIPAT : 6 जून 2022, प्रारंम्भिक पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी जीटी रोड पर हथियार के बल पर कार छीनने की फिरार में आए थे, कार छीनने के बाद राहगिरों से लूट की वारदात को अंजाम देना था।गहनता से पुछताछ करने व गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार दोनो आरोपियों को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए जिला की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान देवीलाल पार्क के नजदीक जीटी रोड पर दो युवकों को दो अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नसीम उर्फ गुलजार पुत्र युसुफ निवासी आसिका बड़ोत यूपी व सुंदर उर्फ विकाश पुत्र सतबीर निवासी हुल्लेहडी सोनीपत के रूप में हुई हैं।
एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया रविवार को गश्त के दौरान उनकी एक टीम देवी लाल पार्क के नजदीक जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान बस स्टेंड की और से एक बजाज सीटी 100 बाइक पर संद्विगध किस्म के दो युवक सवार होकर आए। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर शक के आधार पर तलाशी ली तो बाइक चला रहे युवक की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, देसी पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो लोडेड पाया गया। वही पीछे बैठे युवक की तलाशी लेन पर उसकी पेंट की जेब से भी एक अवैध देसी पिस्तौल लोडेड बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों से खुलाशा हुआ दोनो हथियार के बल पर कार छीनने की फिरार में थे, कार छीनने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देना था।
पुलिस पुछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ गिरोह के सरगना उनके साथी सोनीपत के अहीर माजरा निवासी भूपी ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस उपलब्ध करवाकर जीटी रोड पर कार छीनने के लिए दोनो आरोपियों को भेजा था।
आरोपियों से बरामद बाइक बारे पुछताछ करने पर उक्त बाइक 10 दिन पहले ढोढपुर से टीटीना वाले रास्ते से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में अशोक पुत्र महासिंह निवासी वजीर पुर टीटाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर पानीपत काबड़ी रोड़ पर अपने किराये के कमरे पर छुपाकर रखते थे। दोनो आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 3 बाइक काबड़ी रोड पर उनके किराये के कमरे से बरामद की गई। आरोपियों ने एक बाइक थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी से 4 दिन पहले चोरी की हुई थी। थाना शहर में नीरज निवासी पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। वही दो बाइक के मालिक की पहचान न होने पर उक्त दो बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गहनता से पुछताछ करने व गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार दोनो आरोपियों को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियो से आगे की पूछताछ गहनता से जारी है।

Comments