Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 मार्च 2022, साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की शुक्रवार को लघु सचिवालय के तुतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मीटिंग  लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर साइबर अपराधियों पर त्वरित नकेल कसे। इस दौरान उन्होने पोर्टल पर किस प्रकार से शिकायत दर्ज करें, अनुसंधान की कार्य प्रणाली, किस प्रकार कार्यवाही करें, इसकी डायरी कैसे लिखे, किन धाराओं का इस्तेमाल करें, अपराधी का बैकं अकांउट किस प्रकार फ्रिज करवाए, बैक की किस प्रकार से सहायता ले इत्यादी बारे विस्तार से जानकारी देकर मार्गदर्शन किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला के प्रत्येक थाना में साइबर हेल्प डेस्क बनाया गया है। साइबर धोखाधड़ी के शिकार पिड़ित को सही समय पर सहायता मिल सके इसके लिए हेल्प डेस्क पर दो-दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वही तैनात पुलिस पदाधिकारियों को विशेष प्रकार का प्रशिक्षण विभाग की और से दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया कि आज की डिजिटल जिन्दगी में काम तो तेजी से होनें लगें है इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी का शिकार भी हो रहे है, इसलिए खुद को जागरुक करें। साइबर अपराधी आपकी मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी बातों में लेकर आपके साथ धोखाधड़ी करेगा या फिर वह आपको लालच देगा। इसलिए साइबर अपराधियों से बचनें के लिए खुद को जागरुक करे और किसी भी फोन काल या एसएमएस पर कोई भी निजी, बैंक खाते और रजिस्टर मोबाइल नंबर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बिल्कुल ना दें। इस प्रकार की धोखाधड़ी होती है तो तुरन्त वारदात की रिपोर्ट Cybercrime.gov.in पोर्टल पर या साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये और इसके अलावा आप थाना में जाकर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है।

मिटींग में साइबर सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर होशियार सिंह व ब्रांच का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Comments