Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग करने के दो आरोपी काबू. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 जनवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के नजदीक पैदल जा रहे युवक से मोबाइल स्नेच करने वाले दो आरोपियों को बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एचएसआईडीसी के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ पांडा व आशु निवासी मुनक के रूप में हुई। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना सदर में लक्ष्मण प्रसाद पुत्र गंगा प्रसाद निवासी मनिकौर, कुशीनगर यूपी हाल किरायेदार रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के सामने राधा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया मोबाइल स्नेच करने के लिए उन दोनों ने अपने एक दोस्त से उसकी बाइक ली थी । दोनों आरोपियों ने दोस्त को कहा था कि मोबाइल स्नेच के बाद मोबाइल को बेचकर तीनों बैठकर शराब पार्टी करेंगे। मोबाइल स्नेचिंग के लिए दोस्त ने उन दोनों को बाइक दे दी थी। 19 दिसम्बर को दोनों आरोपियों ने बाइक पर सवार होकर साय के समय रिफाइनरी के गेट नंबर 4 के सामने पैदल जा रहे युवक से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी अजय उर्फ पांडा को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी आशु को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने व वारदात की साजिश रचने में शामिल इनके साथी आरोपी को पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments