Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. कार चोरी की एक वारदात का खुलासा. अन्य कार चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जिले की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के दो आरोपियों को वीरवार शाम को काबू करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों ने समालखा में हथवाला रोड से एक होंडा सिटी कार चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट व बरनाला जिले के रहने वाले हैं।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि वीरवार देर शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक अनाज मंडी धर्मकाटा के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान गुरशरण प्रीत पुत्र चरणजीत निवासी बाजाखाना फरीदकोट व मनिंदर पुत्र रेशम सिंह निवासी जयमल सिंहवाला बरनाला के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 14 मई की रात समालखा में हथवाला रोड पर ऑफिस के बाहर खड़ी एक होंडा सिटी कार चोरी करना स्वीकार किया। कार चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में सीताराम कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज।

कार चोर की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। दोनों 14 मई को समालखा से होंडा सिटी कार चोरी कर उसमें सवार होकर मध्य प्रदेश में नशा खरीदने के लिए गए थे। जहा कार में तकनीकी खराबी आने के बाद कार को मध्य प्रदेश के रतलाम में मैकेनिक के पास गैराज में ठीक होने के लिए छोड़ दी। पूछताछ में आरोपियो ने पुलिस को बताया वे दोनों वीरवार को पंजाब से पानीपत में कार चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने लिए आए थे।

आरोपी गुरशरण प्रीत का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पंजाब में कार चोरी के दो मामले दर्ज है। आरोपी गुरशरण प्रीत करीब 1 साल पहले बठिंडा जेल से बेल पर बाहर आया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से चोरी की कार बरामद करने के साथ ही गिरोह में अन्य कितने लोग शामिल है इसका पता लगाने का प्रयास करेंगी।

नरेंद्र की शिकायत पर थाना समालखा में दर्ज है कार चोरी का मामला

थाना समालखा में हथवाला रोड सीताराम कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 14 मई की रात करीब 10 बजे हथवाला रोड पर बीएस इंटर प्राइजेज के सामने अपनी होंडा सिटी कार खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा कार नहीं मिली। अज्ञात चोर रात के समय कार को चोरी कर ले गए। थाना समालखा में नरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments