जेब काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. एक मोबाइल फोन व 200 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT: 13 मई 2023 , बस में चढ़ते समय जेब तराशी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र मदन निवासी सौंधापुर व अंशु पुत्र सुनील निवासी जाटल के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक देवी लाल पार्क के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सौरभ पुत्र मदन निवासी सौंधापुर व अंशु पुत्र सुनील निवासी जाटल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने नवम्बर 2022 में गंगापुरी रोड पर बस में चढ़ रहे एक युवक की जेब मोबाइल फोन व 500 रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 11 निवासी रोबिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चोरी किया मोबाइल फोन व बचे 200 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग में सेक्टर 11 निवासी रोबिन पुत्र प्रवीन ने शिकायत देकर बताया था कि 21 नवम्बर 2022 को देर साय करीब 9:30 बजे वह वृदावन जाने के लिए परिवार सहित गंगापुरी रोड पर बस के इंतजार में खड़ा था। जहा पर काफी भीड़ थी। बस में चढ़ने के बाद देखा उसकी जेब कटी हुई थी। अज्ञात चोर जेब काटकर 500 रूपए व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। रोबिन की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments