जनरेटर की बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरीशुदा 4 बैटरी बरामद
BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2022, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने होटल के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि निवासी पसीना कला पानीपत के रूप में हुई।
थाना औदयोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया शुक्रवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना बाइपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक पसीना कला मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि पुत्र कृष्ण निवासी पसीना कला पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने होटल देव इन के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में होटल के मैनेजर रवि की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया ओरोपी से चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर उसने नशे की हालत में अलग-अलग स्थान से 3 अन्य बैटरी चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरीशुदा 4 बैटरी आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिये पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में रवि निवासी सैनी कॉलोनी पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह देव इन होटल में मैनेजर के रूप में नौकरी करता है। 15 सितम्बर को वह होटल के बाहर रखे जनरेटर को स्टार्ट करने लगा तो वह स्टार्ट नही हुआ। जांच की तो जनरेटर के अंदर बैटरी नही मिली। अज्ञात चोरी जरनेटर की बैटरी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में चोरी कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments