Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से चेक बाउंस मामले में पीओ करार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 मार्च 2022, माननीय न्यायालय से चेक बाउंस मामले में पीओ करार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ व बेल जंम्पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के दौरान सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बुधवार साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए चेक बाउंस के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गोपाल कृष्ण पुत्र रामेहर निवासी विकास नगर पानीपत बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को चेक बाउंस के अलग-अलग मामलो में निर्धारित तारीखों पर ना पहुंचने पर माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2018 में पीओ घोषित किया था।

पीओ घोषित होने के थाना शहर में आरोपी के खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज है। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी गोपाल कृष्ण को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments