घर में घुसकर मार पीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद.
BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2023, थाना माडल टाउन पुलिस ने राज नगर में घर में घूसकर युवक से मारपीट करने के आरोपी जसबीर निवासी राजनगर व जगदीप निवासी खलीला प्रहलादपुर को शुक्रवार को राज नगर में शिव चौक से गिरफ्तार किया।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेटर महिपाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों शराब के ठेकेदार है। उनको शक था कि राज नगर में सुलतान अवैध शराब बेचता है। जिसके चलते दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर सुलतान के साथ उसके कमरे पर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आरोपियो के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपियों की जमानत हो गई।
थाना माडल टाउन में सुलतान पुत्र रतन सिंह निवासी ढुराना सोनीपत हाल किरायेदार राजनगर ने शिकायत देकर बताया था की वह 10 जुलाई की देर शाम करीब 9 बजे कमरे के अंदर पैर धो रहा था। तभी छोटा, सोनू, जगदीप, जसबीर अपने साथ दो/तीन अन्य युवकों को साथ लेकर कमरे पर आए और कहने लगे की तुम शराब बेचते हो। आरोपी उसको पकड़ कर कमरे से बाहर ले गए और लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments