पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस लाइन में कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया .
BOL PANIPAT : 16 मई 2021, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन पानीपत में आयोजित वेलफेयर मीटिंग में शामिल पुलिस कर्मचारियों से एक-एक करके उनकी वेलफेयर से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस कर्मचारियों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। वेलफेयर मीटिंग के दौरान कर्मचारियों की वेलफेयर से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में एसपी शशांक कुमार सावन ने मौका पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पीने के पानी की सुविधा के लिए थाना/चौकीयों व अन्य युनिटों में लगे आरओ में कमी आने पर समय रहते ठीक करने के निर्देश दिए। पानी व बिजली के उपकरणों को सुचारु रुप से रखने के लिए इलैक्ट्रिशियन व प्लम्बर को विशेष निर्देश दिये गये थे कि वे महिने में एक या दो बार प्रत्येक थाना व चौंकी में पहुंचकर उपकरणों की जांच करें प्लम्बर व इलेक्ट्रिशियन समय पर पहुंच रहे है या नही इसका भी उपस्थित पुलिस कर्मियों से फिडबेक लिया गया। साथ ही सभी थाना व चौकियों सहित पुलिस लाइन में पीने के पानी की और अधिक उचित व्यवस्था करने बारे भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पिछली कल्याण गोष्ठी में रखी गई कुल 9 समस्याओं के संबंध में किये गये निवारण का पुलिसकर्मियों से फिडबेक भी लिया। वही आज की बैठक में विभिन्न कर्मचारियों द्वारा रखी गई 7 नई वेलफेयर से संबंधित समस्याओं का भी जल्द ही समाधान करने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को दिया। मेडिकल बिल व टीए कलेम का समय पर भूगतान हो रहा है या नही इसका बारे भी कर्मचारियों से फिडबेक लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की अब प्रत्येक दो महिने में वेल्फेयर मीटींग का आयोजन कर जिला पुलिस कर्मचारियों की वेलफेयर से संबधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मीटींग के दौरान उन्होंने थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन में स्वच्छता के मद्देनजर लगातार साफ-सफाई व बिल्डिंग के उचित रख रखाव रखने के बारे भी दिशा निर्देश दिए।
मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सैनी व जिला के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं के प्रभारी, लाइन अफ़सर, टीएसआई व थाना चौंकी व अन्य यूनिट से आए पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Comments