चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 16 जनवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने अनाज मंडी कट पर चोरीशुदा बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीन पुत्र रमेश निवासी किवाना समालखा पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर अनाज मंडी कट के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रवीन पुत्र रमेश निवासी किवाना समालखा पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक अगस्त 2022 में पार्क हस्पताल में पार्क के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ओमपाल पुत्र बलवान निवासी सिकंदर माजरा सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना पुराना औद्योगिक में ओमपाल पुत्र बलवान निवासी सिकंदर माजारा सोनीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह पार्क हस्पताल में काम करता है। 11 अगस्त को उसने अपनी एचएफ डिलक्स बाइक हस्पताल में पार्क के सामने खड़ी की थी। देर साय करीब 6:30 बजे देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। ओमपाल की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व घरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments