Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो युवक चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 फरवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मंगलवार शाम को सेक्टर 11/12 को जाने वाली सड़कर पर पार्क के नजदीक चोरी की एक बाइक के साथ गिरफतार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी विशाल व किशनपुरा निवासी अलतमास के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी एक टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मलिक पेट्रोल पंप की और से मित्तल मैगा माल की तरफ आएगे। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत पार्क के नजदीक रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक स्पलेंडर बाइक पर दो युवक जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से आए। पुलिस टीम ने इशारा कर बाइक को रूकवाकर युवकों को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने उक्त बाइक दिसंबर 2025 में मित्तल मैगा माल के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शिव नगर किशनपुरा निवासी सौरभ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विकास नगर निवासी विशाल व किशनपुरा निवासी अलतमास के रूप बताई।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मेे पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी विशाल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के 3 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 2 साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments