Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड 23 में 01 करोड़ की लागत से बनेंगे दो कम्यूनिटी सेंटर.

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT:- पानीपत शहरी विधानसभा के वार्ड 23 में लगभग 01 करोड़ की लागत से दो धर्मशालाओं का निर्माण कार्य किया जाएगा, भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज ,मेयर अवनीत कौर एवं पार्षद अश्विनी ढींगरा ने नारियल तोड़ कर शिलान्यास किया I वार्ड 23 में 50 लाख की लागत से रविदास समाज की माँग पर रविदास धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा एवं वार्ड में ही 50 लाख की लागत से शिव मंदिर धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा I पानीपत शहरी विधानसभा में कुल 108 भवनों का निर्माण कार्य विधायक प्रमोद विज का चुनावी वादा रहा है, शहर भर में लगभग 20 भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं सामाजिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं I वार्ड 23 में भवन के निर्माण के लिए पार्षद अश्विनी ढींगरा ने विधायक और मेयर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वार्ड में निरंतर विकास कार्य चल रहे हैं I भाजपा की डबल इंजन सरकार में पानीपत का चहुंमुखी विकास हो रहा है I
इस अवसर पर मनोनीत पार्षद सुनील सोनी, भाजपा नेता ईश राणा, सागर खुराना, अशोक कालङा एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे I

Comments