Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा दो दिवसीय वाहन स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in Business , at July 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा 1-15 जुलाई तक कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। इस पहल के अंतर्गत, रिफाइनरी टाउनशिप में दो दिवसीय वाहन स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप का उद्देश्य पर्यावरण को स्वस्थ रखना और यह सुनिश्चित करना था कि वाहनों द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ही निकास गैसें छोड़ी जाएँ जिससे की सीमा से बाहर प्रदूषण न फैलाया जाए। साथ ही, वाहन में आने वाली सभी कमियों को दूर किया गया। इस दो दिवसीय कैंप में करीब 175 लोगों ने लाभ उठाया।

कैंप में मारुति सुज़ुकी के कार विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को वाहन स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि वाहन की नियमित जांच और उचित रखरखाव से न केवल वाहन की उम्र बढ़ती है बल्कि प्रदूषण भी कम होता है।

इस कार्यक्रम का आयोजन टीम सीसी और सीएसआर ने किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई। इसके अलावा, स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के महत्व को समझाना और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था।

इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी बढ़ाई जा सकती है। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के यह प्रयास से लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।

Comments