Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : चोरी की 3 बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितम्बर 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान हरिश उर्फ सोनू निवासी सैनी कॉलोनी पानीपत व मोसिन निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर सनौली रोड पर अपने किराये के कमरे पर छुपाकर रखते थे। दोनों आरोपी चोरीशुदा बाइकों को बेचने के लिए रविवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को बलजीत नगर नाके पर काबू कर लिया।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम रविवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर जीटी रोड संजय चौक से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। युवकों के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुंरत बलजीत नगर नाके पर नाकाबंदी कर संद्विगध वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद संजय चौक की और से एक एचएफ डिलक्स बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को नाके पर रोकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान हरिश उर्फ सोनू पुत्र मेधराज निवासी सैनी कॉलोनी पानीपत व मोसिन पुत्र दिलशाद निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक करीब 15 दिन पहले गांव संजौली में शराब ठेके के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना बापौली में संजय निवासी संजौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहर में अलग-अलग स्थान से दो अन्य बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोर की उक्त वारदातों बारे थाना किला व थाना चांदनी बाग में मुकदमें दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. दोनो आरोपियों ने मिलकर अगस्त में गांव संजौली में शराब ठेके के सामने से संजय निवासी संजौली की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना बापौली में संजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर अगस्त में पानीपत सैक्टर 25 में शराब ठेके के पास से सैल्समेन बिजेंद्र निवासी मिमारपुर सोनीपत की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में बिजेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर जुलाई में माटा चौक के नजदीक बिस्कुट बैकरी के सामने से सलमान निवासी कुटानी रोड पानीपत की प्लसर बाइक चोरी की। थाना किला में सलमान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।(बाइक बरामद)

Comments