बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. चोरी की 8 बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 5 सितम्बर 2022, सीआईए वन पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान शंकर निवासी कच्चा कैंप बत्रा कॉलोनी व राहुल निवासी सनौली हाल किरायेदार छाजपुर पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर निजामपुर गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। दोनों आरोपी चोरीशुदा उक्त बाइकों को बेचने के लिए सोमवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर निजामपुर गंदा नाला के नजदीक झाड़ियों से चोरी की 7 बाइक बरामद हुई। चोरी की कुल 8 बाइक दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सैक्टर 13/17 कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि देवी लाल पार्क के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शंकर पुत्र अमर सिंह निवासी कच्चा कैंप बतरा कॉलोनी व राहुल पुत्र जगबीर निवासी सनौली हाल किरायेदार छाजपुर पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक करीब 1 महीना पहले सौदापुर में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गांव सौदापुर निवासी नवीन पुत्र धर्मबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने पानीपत से 2 व यूपी के कैराना से 1 अन्य बाइक चोरी करने करने बारे स्वीकारा। बाइक चोर की उक्त वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी विकाश ने नशे की हालत में विभिन्न स्थानों से अन्य 4 बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 8 बाइक बरामद हुई।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
- दोनो आरोपियों ने मिलकर अगस्त में गांव सौदापुर में नवीन के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में नवीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनों आरोपियों ने मिलकर अगस्त में रेलवे स्टेशन क्षेत्र से वेंडर आशु निवासी भोला चौक पानीपत की बाइक चोरी की। आशु की शिकायत पर पानीपत जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
- आरोपी राहुल ने अक्तूबर 2021 में संजय चौक के पास उज्जीवन बैंक के सामने से पवन निवासी बराना की बाइक चोरी की। थाना शहर में पवन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- आरोपी राहुल ने मई में यूपी के कैराना से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। कैराना थाना में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
इसके अतिरिक्त आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की अन्य 4 बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर उक्त चारों बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments