चोरी की बाइक सहित दो नाबालिग गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस दो नाबालिग आरोपियों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। डिटेन करने पर नाबालिग आरोपियों ने बताया उनको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिग आरोपियों के कब्जे से चोरी बाइक बरामद कर रविवार को दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उनकी बेल हो गई।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 24 में शिव मंदिर के पास संदिग्ध किस्म दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों नाबालिग बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने डिटेन किया तो दोनों नाबालिग आरोपियों ने उक्त बाइक बीती 1 फरवरी को मित्तल मेगा मॉल के सामने पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सचिन पुत्र मदनपाल निवासी मतलौडा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments