चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा सामान (करीब सवा लाख रूपए कीमत की इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन) व वारदात में प्रयोग की ई-रिक्शा बरामद।
BOL PANIPAT : 1 मार्च 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा सामान (करीब सवा लाख रूपए कीमत की इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन) व वारदात में प्रयोग की ई-रिक्शा बरामद।
आरोपी की पहचान अजय निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया की थाना किला पुलिस की टीम ने सोमवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू किया। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की वीर भवन चुंगी के पास संद्विगध किस्म का एक ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शा में बैग रखकर घूम रहा है, उक्त बैग चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित ई-रिक्शा चालक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजय कुमार पुत्र सतनारायण निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बैग बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बैग जगन नाथ विहार में गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बैग को खोलकर जांच करने पर उसने एक इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन व ठीक करने के औजार मिले।
इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में मोहन लाल पुत्र जगदीश चंद्र निवासी नारा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मोहन लाल ने 28 फरवरी को थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह वाई फाई की कंपनी के टिम्बाले में काम करता है। सुबह जगन नाथ विहार में गेट नंबर 5 पर वह कंपनी का काम कर रहा था। इस दौरान वह सीढी लेने के लिए गया तो अज्ञात चोर उसका बैग उठाकर ले गये। बैग में सवा लाख रूपए कीमत की सप्लाइंग मशीन व 20 हजार रूपए कीमत के औजार थे। थाना किला पुलिस ने मोहनलाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश आरंम्भ कर दी थी।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी अजय के कब्जे से चोरीशुदा उक्त इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन व औजार बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयोग की ई-रिक्शा बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से आरोपी अजय को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments