जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 30 जनवरी: सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव अहर से पानीपत रोड पर बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के और दो आरोपियों को वीरवार शाम को इसराना अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के नाहरी गांव निवासी अंकित व दिल्ली के कुतबगढ निवासी प्रिंस के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके छह साथी आरोपियों सोनीपत के नैन ततारपुर गांव निवासी विनोद व कृष्ण और अहर निवासी राजेश उर्फ बबलू, अनिल, प्रवीन व आनंद के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले पांच आरोपियों अनिल, प्रवीन, आनंद, विनोद व कृष्ण को गिरफ्तार किया था और आरोपी राजेश उर्फ बबलू को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश उर्फ बबलू मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक करेटा कार व डंडे बरामद कर पांचों आरोपियों को जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
यह है मामला
थाना इसराना में अहर गांव निवासी सत्यवान पुत्र केहरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने वर्ष 2018 में गांव निवासी बबूल व अन्य के खिलाफ मारपीट का थाना मतलौडा में एक केस दर्ज कराया था। बबलू व फोर्ड मेरे घर के सामने बनी बिजली की दुकान पर बैठते थे। इन्होंने 7 अक्तूबर 2025 की रात अनिल के घर पर बैठकर एक मीटिंग की। 8 अक्तूबर को उसको मुकदमें के संबंध में वकील ने कोर्ट में बुलाया था। वह सुबह घर से बाइक पर पानीपत के लिए निकला था। करीब 9 बजे पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक को साइड मारकर गिरा दिया। और वह बाइक के नीचे दब गया। कार से 4/5 लड़के डंडे व रॉड से लैस होकर उतरे और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कमर, पेर व हाथों पर प्रहार कर उसके हाथ, पैर तोड़ दिए। आरोपियों ने पीटाई करते हुए धमकी दी मुकदमा में राजीनाम करके उठा ले, आज को बच गया आगे जांन से मार देंगे। उनमे से एक युवक को वह सामने आने पर पहचान सकता है। जिसका नाम नैन गांव निवासी कृष्ण या विनोद है। पुलिस ने सत्यान की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments