युवक की चाकू से गौदकर हत्या करने के और दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव नैन में रजवाहे के पास रंजिशन युवक की चाकू से गौदकर हत्या मामले में वीरवार को और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नैन गांव निवासी मोहित व परढाना गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने साथी आरोपी जोनी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी रोहित व जोनी संगे भाई है। वारदात में वह दोनों भी घायल हो गए थे। दोनों आरोपी पुलिस निगरानी में एक नीजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। आरोपी जोनी को बीते सोमवार को अस्पताल के छुटटी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी रोहित को वीरवार को अस्पताल को छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। और आरोपी मोहित को गुप्त सूचना पर दबिश देकर पूठर गांव से काबू किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी जोनी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपी जोनी को जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना मतलौडा में गांव नैन निवासी रवि पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नैन गांव में उसका शराब का ठेका है। 24 मई को चाचा ब्रहमपाल के साथ गांव निवासी मोहित व आशीष ने पांच/छह अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। जिसकी उन्होंने थाना मतलौडा में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तब से मोहित, आशीष, अश्वनी व परढ़ाना गांव निवासी जोनी व मोहित उनके परिवार से रंजिश रखते थे।
चाचा ब्रहमपाल से मिलकर गावं निवासी सतबीर, मोनू, नरेंद्र व सुभाष ने कहा कि उन्होंने मुकदमें में मोहित का नाम निकलवा लिया है। अबकी बार मोहित व अन्य के साथ मिलकर तुम्हारे परिवार को जांन से मरवा देगे।
19 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे चाचा ब्रहमपाल को मोहित ने फोन कर धमकी दी की उनके परिवार का आज कोई भी व्यक्ति मिला तो उसको वह खत्म कर देगे। तभी चाचा ब्रहमपाल ने उसको फोन कर यह सारी बाते बताई। मोहित, आशीष, अश्वनी, जोनी, रोहित, सतबीर, मोनू, नरेंद्र व सुभाष से संभल कर रहने के लिए कहा। रात करीब 9:20 बजे मोहित, आशीष, अश्वनी, जोनी व रोहित शराब ठेके के पास आए, सभी हथियारों से लैस थे और उसे देख लेने के धमकी दी। इसके कुछ देर बाद शराब ठेके से सुनील अपने ममेरे भाई कैथल जिले के खरौदी गांव निवासी मोनू के साथ बाइक पर और वह अपनी एक्टिवा पर महीपाल व सुनील को लेकर घर के लिए चल दिए। सुनील व मोनू नहर के पास पहुंचे तो वहा पहले से खड़े मोहित, रोहित, जोनी, आशीष व अश्वनी ने रास्ता रोककर बाइक को रूकवा लिया।
बाइक रोकते ही मोहित व आशीष ने मोनू को पकड़ लिया और रोहित ने सीने में चाकू घोप दिया। अश्वनी व जोनी ने सुनील व रणबीर को थप्पड़ मुक्के मारे। उसने व महीपाल ने मोनू को संभाला और इलाज के लिए इसराना एनसी मेडिकल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने चेक कर मोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने चाचा ब्रहमपाल को फोन कर मोनू की हत्या की सूचना दी। चाचा ब्रहमपाल घर से एनसी मेडिकल आने के लिए चला तो रास्ते में उसे मोहित मिला, जिसने धमकी दी की अगला नंबर उसका व रवि का होगा।
थाना मतलौडा में रवि की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments