Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


फर्जी दस्तावेज पर बैंक से 15 लाख रूपए लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 सितम्बर 2023,पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुसिल ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर एचडीएफसी बैंक से लाखो रूपए का लोन लेने वाले आरोपी गांव कालखां के रोहताश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी मदन निवासी बडौली को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से बैंक से 15 लाख रूपए का लोन लिया था।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पानीपत जीटी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सहायक मैनेजर अजीत राणा ने थाना शहर में शिकायत देकर बताया था गांव कालखां के रोहताश पुत्र चंद्रभान ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड माइक्रो ऑफिस जीटी रोड बाबरपुर का अधिकारी बताकर गांव बडौली स्थित एचडीएफसी बैंक में दस्तावेज देकर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। दस्तावेज के रूप में रोहताश ने अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, आईडी कार्ड, सैलरी स्लिप, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्मस के बैंक खाते का विवरण इत्यादी दस्तावेज की फोटो काफी बैंक में जमा करवाई थी। 19 नवम्बर 2020 को बैंक ने रोहताश को 15 लाख रूपए का लोन दे दिया। रोहताश ने लोन लेने के बाद किस्त जमा नहीं करवाई। जब दस्तावेज की जांच की गई तो उसका आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोपी ने फर्जी तरीके से द न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड माइक्रो ऑफिस का अधिकारी बता व फर्जी आईडी कार्ड जमा करवा बैंक से धोखाधड़ी कर 15 लाख रूपए का लोन लिया है। शिकायत पर थाना शहर में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने 3 सितम्बर को आरोपी रोहताश को उसके गांव कालखां से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने साथी आरोपी मदन निवासी बडौली के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज पर बैंक से लोन लेने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी रोहताश को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोमवार को आरोपी मदन को पानीपत बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की।

आरोपी मदन ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी रोहताश ने बताया उसको मदन ने इंश्योरेंश कंपनी का फर्जी आईडी कार्ड व बैंक खाते में सैलरी के विरवण के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए थे। फर्जी दस्तावेज पर उसका बैंक से 15 लाख रूपए का पर्सनल लोन होने पर मदन ने 5 लाख 18 हजार 555 रूपए अपनी पत्नी के खाते में डलवा लिए। आरोपी रोहताश ने बची राशि में से ज्यादातर पैसे बेटी की शादी व अन्य काम में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी रोहताश के कब्जे से बचे 25 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर बुधवार को आरोपी रोहताश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

भाई के सीएससी सेंटर पर हुई आरोपी को कंप्यूटर की जानकारी

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी मदन ने बताया उसने अपने भाई के सीएससी सेंटर पर काम किया था। जिससे उसको कंप्यूटर की काफी जानकारी हो गई थी। आरोपी ने बाबरपुर मंडी में अपने किराये के कमरे पर कंप्यूटर से एडिटिंग कर रोहताश को इंश्योरेंश कंपनी के कर्मी का फर्जी आईडी कार्ड व सैलरी स्लिप व बैंक खाते में सैलरी की राशि का फर्जी विवरण तैयार कर दिया था। रोहताश का बैंक से उक्त फर्जी दस्तावेज पर लोन होने पर आरोपी ने उससे अपनी पत्नी के खाते में 5 लाख 18 हजार 555 रूपए डलवा लिए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने इसके अतिरिक्त तीन अन्य युवकों को इस प्रकार से फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए थे। उन तीनों ने भी फर्जी दस्तावेज पर बैंक से लोन करवाया हुआ है।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी मदन को वीरवार को माननीय न्यायायलय में पेश किया गहनता से पूछताछ करने व पैसे बरामद करने के लिए पुलिस ने जहाँ से आरोपी को और दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments