Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025, इसराना में निजी अस्पताल के पास झगड़े में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने मामले में मंगलवार को और दो आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने डाहर चौक से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इसराना निवासी आकाश व विनय के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी नरेंद्र व नामजद फरार आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने व फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी नरेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि इसराना निवासी सूरज पुत्र कृष्ण थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फ्रुट की रेहड़ी लगाता है। 14 सितंबर की शाम को वह काम निपटाकर रेहड़ी लेकर घर गया तो उनके पड़ोसी विनय उर्फ बीनू का अपने परिवार के साथ झगड़ा हो रहा था और काफी लोग खड़े थे। आवाज सुनकर वह भी चला गया। वहा पहुंचते ही बीनू, आकाश उर्फ गौरव व नीरज ने पास आकर उसका गला पकड़ लिया और गाली गलौच कर धमकी देने लगे। धमकी देकर तीनों अड्डे की तरफ चले दिए और वह अपने घर की तरफ चल दिया।
तभी आकाश उर्फ गौरव का भाई गौतम उसके पास आया और कहने लगा सांडु को चोट लगी है, उसको देखने चलते है। उसके साथ रात करीब 10:30 बजे रिद्धी सिद्धी अस्पताल के पास पहुंचा तो वहा विनय, आकाश व नीरज बैठे मिले। उसकी तीनों के साथ गला पकड़ने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर पिता कृष्ण, मां संतरा व भाई चांद भी वहा आ गए।
गौतम, विनय, आकाश व नीरज के उसके व परिवारजनों के साथ मारपीट की। इसी दौरान बलवान, खुशीराम, जमालों, मोतू, सांडु एक साथ मिलकर लाठी व डंडों से लैस होकर वहा आए और जांन से मारने की नियत से परिवार पर लाठी, डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
उसका पिता कृष्ण बीच बचाव करवा रहे थे, आकाश ने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। भीड़ इक्कठी होने लगी तो सभी आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से भाग गए।
वह पिता कृष्ण को इलाज के लिए इसराना स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने बड़े अस्पताल लेकर जाने की बात कही। इसके बाद पिता कृष्ण को रोहतक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। थाना इसराना में सूरज की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments