Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराते थे.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 24, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 दिसंबर : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को ट्रक युनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान धूप सिंह नगर निवासी शाहरूख व छोटूराम चौक निवासी फैज उर्फ फैजी के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर छोटू राम चौक की और से गंदा नाला पटड़ी होते हुए ट्रक युनियन की तरफ आ रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने ट्रक युनियन के नजदीक नाकाबंदी कर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने बाइक 14 दिसंबर को सनौली रोड पर एक हार्डवेयर की दुकान के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में भीमगोडा चौक निवासी महेश पुत्र सीताराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने जनवरी माह में एक अन्य एचएफ डिलक्स बाइक थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बंटेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपियों ने उक्त बाइक तेल खत्म होने पर सेक्टर 25 में लावारिस हालत में छोड़ दी थी। चोरी की उक्त बाइक पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम किया।

पहले भी आपराधिक रिकार्ड

दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी शाहरूख के खिलाफ पानीपत की विभिन्न थाना में चोरी व झपटमारी के तीन मामलें व आरोपी फैज उर्फ फैजी पर मारपीट व चोरी के 4 मामलें दर्ज है। दोनों आरोपी करीब डेढ़ माह पहले जेल से बेल पर बाहर आए थे।

Comments